फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को मिलेगा वैश्विक मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। युवाओं की प्रतिभा और कौशल को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता-2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक प्रतिभागी स्किल इंडिया डिजिटल हब के पोर्टल (www.skillindiadigital.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इनमें निर्माण, फैशन, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी से लेकर ऑटोमोबाइल और कुकिंग तक कुल 63 स्किल्स में प्रतिस्पर्धा होगी। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन






चयनित प्रतिभागियों को विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता (नवंबर-2025, ताइपेई) और विश्व कौशल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता (सितंबर-2026, शंघाई) में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। जिला व राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं अक्तूबर-2025 और राष्ट्रीय प्रतियोगिता फरवरी-2026 में होगी। चयनित युवाओं को अगस्त-2026 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। इसके बाद अक्तूबर में जिला एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जबकि रीजनल प्रतियोगिताएं दिसंबर में होंगी। नेशनल प्रतियोगिता (इंडिया स्किल्स) फरवरी-2026 में प्रस्तावित है। चयनित प्रतिभागियों को अगस्त-2026 तक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके बाद वे वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता-2026 में हिस्सा लेंगे जो 22 से 27 सितंबर तक शंघाई (चीन) में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें