हरियाणा में पहली बार मेयर, नगर पालिका चेयरमैन और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले अंबाला की मेयर सैलजा सचदेवा ने शपथ ली। इससे पहले निगम और परिषद में जिले के डिप्टी कमिश्नर शपथ ग्रहण करवा देते थे।
पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पालिका के कार्यों में सरलता लाने के लिए एक ई पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ नगर पालिका के लिए 587 करोड़ रूपये की राशि भी जारी किया। सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरती पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत किया था। आज मेयर, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में सबसे ज्यादा महिलाएं चुनकर आईं हैं।