फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से जूझ रहा हरियाणा, जलघर तक नहीं पहुंच रहा : गंगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए पानी की आपूर्ति पर जवाब
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने मंगलवार को हरियाणा निवास पर हुई प्रेसवार्ता में कहा कि पानी की उपलब्धता न होने के कारण हरियाणा पेयजल संकट से जूझ रहा है। प्रदेश के जलघरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, वहां पंप लगाकर पानी छोड़ा जा रहा है। जहां दोनों समय पानी की आपूर्ति होती थी, वहां एक समय और जहां दो घंटे पानी की आपूर्ति थी, वहां एक घंटे निर्धारित की गई है।

गंगवा ने कहा कि अप्रैल, मई और जून में कम से कम 10 हजार क्यूसिक पानी तक मिलता रहा है। इन दिनों के अंदर कपास की बिजाई होती थी, नरमा की बिजाई प्रभावित होगी। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, महेंद्रगढ़ और झज्जर में सबसे ज्यादा पेयजल का संकट है। इस पर केंद्र से बातचीत चल रही है, साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी भी काम कर रहे हैं। इस समस्या को जल्द निपटाया जाएगा। हरियाणा अपने हिस्से का पानी मांग रहा है, जो बीबीएमबी तय करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर संचालकों की मनमानी पर मंत्री बोले, थोड़ी बहुत समस्या तो आती है
जिलों में पानी की आपूर्ति कम होने से निजी टैंकर माफिया सक्रिय हो चुके हैं। इस पर सरकार क्या कर रही है। इस पर मंत्री रनबीर गंगवा ने कहा कि सरकार की तरफ से टैंकर से पानी की आपूर्ति लगातार जारी है। जब भी इस तरीके की दिक्कत आती है, तो इस तरह के लोग भी सक्रिय हो जाते हैं, दिक्कत परेशानी आती है तो थोड़ी बहुत इस तरह की समस्या तो आती ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें