फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मंत्री ने दिए प्रदेश के जलघर और तालाबों को भरने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक जिले के स्थिति पर आला अधिकारी लगातार रखें नजर
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में पानी के संकट के मद्देनजर सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने सभी जलघरों और तालाबों के भरने के निर्देश दिए हैं। वहीं, आला अधिकारियों को हर जिले की स्थिति पर नजर रखने के कहा है। चंडीगढ़ स्थित आवास पर बैठक के दौरान सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, ईआईसी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री ने वीसी के जरिए जिला स्तरीय सिंचाई विभाग के अधिकारियों से एक-एक जिले की स्थिति पर रिपोर्ट लेकर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैनाल से जलघरों और तालाबों को भरा जाए, ताकि जनता को परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय अधिकारी लोगों को पानी के सही तरीके से उपयोग करने के प्रति जागरूक भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय तालमेल और निगरानी के निर्देश
श्रुति चौधरी ने कहा कि सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रेवाड़ी, हिसार और रोहतक समेत प्रदेश के सभी जिलों में पानी के प्रबंधन की उचित व्यवस्था कराने के साथ अधिकारियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग सहित संबंधित विभागों में तालमेल रखने के लिए कहा है। बैठक में मंत्री ने मानसून को लेकर भी चर्चा करते हुए बाढ़ नियंत्रण से जुड़ीं तैयारियां जून के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए। विभाग की तरफ से चलने योजनाओं व समावेशी जल प्रबंधन करने और भू जल दोहन को रोकने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें