हरियाणा सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत कर उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) के आदेश जारी किए हैं। पांचों 2011 बैच के आईपीएस हैं। इनमें केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईपीएस मनीषा चौधरी भी शामिल हैं। इसके अलावा आईपीएस अभिषेक जोरवाल, जो फरीदाबाद पुलिस मुख्यालय में डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, तीसरे आईपीएस राजेंद्र कुमार मीना, जो इस समय एसपी कमांडो के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, आईपीएस मनवीर सिंह और आईपीएस वीरेंद्र विज को भी डीआईजी के पद पर प्रमोट किया गया है। इस बारे में गृह सचिव डा. सुमिता मिश्रा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।