फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा सरकार ने मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की नियुक्ति रोकी, आदेश जारी

Sat, 19 Oct 2024 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर की गिनती केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ भाजपा हाईकमान के विश्वासपात्र अधिकारियों में होती है। खुल्लर समय-समय पर सरकार के संकटमोचक भी बने हैं।
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी - फोटो : X @PTI_News
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। उनकी नियुक्ति के आदेश शुक्रवार रात को जारी हुए थे। सरकार ने उन्हें कैबिनेट रैंक का दर्जा भी दिया था। मगर इस आदेश के कुछ देर बाद हरियाणा सरकार ने उनकी नियुक्ति को अगले आदेश तक रोक दिया गया। 
विज्ञापन

   
1988-बैच के आईएएस अधिकारी खुल्लर 35 वर्षों की सिविल सेवाओं के बाद 31 अगस्त, 2023 को सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति के एक दिन बाद, उन्हें तत्कालीन सीएम मनोहर लाल के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। 
   
खुल्लर ने 2020 में विश्व बैंक में जाने से पहले लगभग पांच साल तक सीएम मनोहर लाल के प्रधान सचिव के रूप में काम किया था। खुल्लर की गिनती मनोहर लाल के करीबियों में होती है। मनोहर लाल के बाद वह उन्हें नायब सैनी का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें