फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: एलपीजी कालाबाजारी पर सख्ती, 607 छापों के बाद 17 की गिरफ्तारी; अब तक 18 एफआईआर दर्ज

Wed, 01 Apr 2026 10:06 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जिलावार आंकड़ों में फरीदाबाद सबसे आगे रहा, जहां 9 एफआईआर दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गुरुग्राम में 3 एफआईआर के साथ 3 गिरफ्तारी हुई, जबकि रेवाड़ी और जींद में भी गिरफ्तारी दर्ज की गई।
विज्ञापन
सिलिंडर के लिए लाइनों में लगे लोग। - फोटो : Amar Ujala/File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी और डायवर्जन के खिलाफ चलाए गए अभियान में पहली बार गिरफ्तारी हुई है। 31 मार्च 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने प्रदेशभर में 607 छापेमारी की, जिसके बाद 18 एफआईआर दर्ज की गईं और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


अभियान के दौरान कुल 1363 गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि 132 आरोपियों की पहचान की गई है।

फरीदाबाद सबसे आगे 

जिलावार आंकड़ों में फरीदाबाद सबसे आगे रहा, जहां 9 एफआईआर दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गुरुग्राम में 3 एफआईआर के साथ 3 गिरफ्तारी हुई, जबकि रेवाड़ी और जींद में भी गिरफ्तारी दर्ज की गई। अन्य कई जिलों में छापेमारी और जब्ती तो हुई, लेकिन गिरफ्तारी का आंकड़ा अभी सीमित है।

छापेमारी के मामले में अंबाला (83) और यमुनानगर (73) शीर्ष पर रहे, जबकि उजागर हो रहे नेटवर्क से संकेत मिलता है कि कालाबाजारी संगठित रूप ले चुकी है।

विशेष बात यह है कि पूरे अभियान में 5 वाहनों की भी जब्ती हुई है, जिससे साफ है कि गैस सिलेंडरों का अवैध परिवहन बड़े स्तर पर किया जा रहा था।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह अभियान आगे और तेज किया जाएगा और जहां भी एफआईआर दर्ज हुई हैं, वहां जल्द और गिरफ्तारी होने की संभावना है। विभाग का स्पष्ट संदेश है कि अब कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सिर्फ नोटिस नहीं, बल्कि सीधी कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें