फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू: सभी MLA पहुंचे, ऑब्जर्वर अशोक गहलोत और प्रताप बाजवा मौजूद

Fri, 18 Oct 2024 05:12 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में हो रही है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, कुमारी सैलजा और सभी विधायक मौजूद हैं।
विज्ञापन
विधायक दल की बैठक में पहुंचे कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, कुमारी सैलजा और सभी विधायक मौजूद हैं। पार्टी हाईकमान की तरफ से भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षक राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और अजय माकन भी बैठक में पहुंचे हैं। टीएस सिंह देव भी बैठक में मौजूद हैं। चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक हो रही है। 
विज्ञापन


बैठक में विधायक दल का नेता चुनने के साथ ही पार्टी की आगामी रणनीति भी तैयार की जाएगी। पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधायक दल के नेता थे, लेकिन अब हार के बाद उनको बदलने को लेकर दूसरा गुट दबाव बना रहा है। हालांकि, दो दिन पहले ही दिल्ली में हुड्डा कुल 37 में से 31 विधायकों को अपने आवास पर बुलाकर अपनी ताकत दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें