फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा राज्य महिला आयोग का फैसला: अब प्रदेश में नवोदित गायकों की होगी काउंसलिंग, बदलेगा गानों का ट्रेंड

Mon, 13 Apr 2026 12:45 PM IST
Nivedita कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि इसके लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है। इसमें जिला स्तर पर बैठकों और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें नए गायकों, गीतकारों और म्यूजिक प्रोड्यूसर्स को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में अब गानों की भाषा और कंटेंट को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। गायक बादशाह के विवादित गाने टटीरी के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग ने प्रदेश के सभी नवोदित गायकों की काउंसलिंग करने का फैसला लिया है। इसका मकसद गानों में बढ़ रहे अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट पर रोक लगाना है।
विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि इसके लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है। इसमें जिला स्तर पर बैठकों और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें नए गायकों, गीतकारों और म्यूजिक प्रोड्यूसर्स को बुलाया जाएगा। इन बैठकों में विशेषज्ञ, समाजशास्त्री और कानूनी जानकार भी शामिल होंगे जो कलाकारों को बताएंगे कि किस तरह की भाषा समाज पर नकारात्मक असर डालती है।

उदाहरणों के जरिए समझाया जाएगा

काउंसलिंग के दौरान गायकों को उदाहरणों के जरिए समझाया जाएगा कि गानों में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल क्यों जरूरी है। साथ ही उन्हें यह भी बताया जाएगा कि विवादित कंटेंट से कानूनी कार्रवाई और सामाजिक विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

पहल से सुधार की काफी उम्मीद

इस पहल का असर धीरे-धीरे देखने को मिल सकता है। खासकर युवा कलाकार जो तेजी से पहचान बनाना चाहते हैं। वे अपनी सामग्री को लेकर ज्यादा सतर्क होंगे। आयोग का मानना है कि यह कदम समाज में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए जरूरी है।

आयोग जारी कर सकता गाइडलाइन

इस पहल के तहत आयोग एक गाइडलाइन भी जारी कर सकता है, जिसमें गानों के लिए स्पष्ट मानक तय होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मॉनिटरिंग बढ़ाने और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था भी की जा सकती है। स्कूल-कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवाओं को सही कंटेंट के प्रति प्रेरित किया जाएगा। साथ ही, अच्छे और सकारात्मक संदेश देने वाले कलाकारों को सम्मानित करने की योजना भी बनाई जा सकती है, ताकि उन्हें प्रोत्साहन मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें