फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीएम नायब सैनी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलिब्धयां, कहा- 2014 से पहले भ्रष्टाचार-भय का माहौल था

Tue, 10 Jun 2025 05:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए सीएम ने कहा कि पीएम ने 2014 से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को अपनाते हुए देश को नई दिशा दी है।
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार, भय और निराशा का माहौल था। भ्रष्टाचार और अक्षम नेतृत्व ने देश के विकास को रोक दिया था।
विज्ञापन


देश की कमान पीएम मोदी के हाथों में आते ही देश की तस्वीर बदल गई। मोदी ने विकास और विश्वास का मॉडल दिया। मिनिमम गवर्नमेंट-मैक्सिमम गवर्नेस (न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन) के सिद्धांत पर चलते हुए प्रक्रियाओं को सरल बनाया और जन-भागीदारी की भूमिका को बढ़ाया।

भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए सीएम ने कहा कि पीएम ने 2014 से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को अपनाते हुए देश को नई दिशा दी है। ये 11 वर्ष एक पड़ाव है। मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हमारा देश अपनी उन्नत प्रौद्योगिकी के बल पर न केवल मिसाइलें बना रहा है, बल्कि सूर्य यान, चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन सफलतापूर्वक पूरे कर रहा है। 2014 में पीएम मोदी ने जब पदभार संभाला था तो उस दौरान हमारी अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी और आज भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर, वर्ष 2016 के उरी हमले के प्रतिशोध में सर्जिकल स्ट्राइक और वर्ष 2019 में हुए पुलवामा हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। वन रैंक वन पेंशन, नागरिकता संशोधन कानून, तीन तलाक की कुप्रथा से मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, वक्फ संशोधन अधिनियम-2025 आदि अनेक युग परिवर्तनकारी कदम उठाए गए हैं। पीएम मोदी ने गरीब कल्याण, किसान, महिला और युवाओं के तरक्की के नए रास्ते खोले हैं।

पांच साल में अपना बेस्ट देना होता है, विपक्ष को 55 साल मिले

सीएम ने कहा- हर सरकार को पांच साल में अपना बेस्ट देना पड़ता है, मगर विपक्ष को पूरे 55 साल मिले। विपक्ष का मकसद सिर्फ विरोध के लिए विरोध करना रह गया है। वे तो इस पर भी विरोध करते हैं कि सड़क का निर्माण क्यों हुआ, गरीब को मुफ्त राशन क्यों मिला, किसानों को एमएसपी क्यों दी। सैनी ने कहा- कांग्रेस को परमात्मा सद्बुद्धि दे, ताकि वह पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक बदलावों को समझ सके और इस राष्ट्रीय गौरव उत्सव में सहभागी बन सके। इस दौरान उन्होंने कहा- सीईटी की परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

पीएम के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा भी विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, पीएम ने 14 बार हरियाणा का दौरा किया, जिसमें एम्स झज्जर, बीमा सखी योजना, हिसार हवाई अड्डे से हवाई सेवा का शुभारंभ और यमुनानगर थर्मल प्लांट जैसी प्रमुख परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। हरियाणा प्रदेश में 21 नये राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत किये हैं, इनमें से 12 राजमार्ग बन चुके हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 17,000 घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाए गए हैं और प्रदेश में 2 लाख सोलर प्लांट का लक्ष्य है।

21 जून को एक साथ 11 लाख लोग करेंगे योग

सीएम ने कहा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 27 मई से हरियाणा में हो चुकी है। 21 जून को राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में होगा, जिसमें योग गुरु बाबा रामदेव भी शिरकत करेंगे। हरियाणा सरकार ने योग की थीम को आगे बढ़ाते हुए योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा का नारा जोड़ा है। उन्होंने बताया, 21 जून को 11 लाख लोग योग महोत्सव में जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें