हरियाणा सरकार ने मंगलवार को दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले व नियुक्ति के आदेश जारी किए। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 2013 बैच के एचसीएस मनीष कुमार लोहान को नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है। वहीं, 2014 बैच के एचसीएस सतीश कुमार सिंगला को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का अतिरिक्त निदेशक व संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।