फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को मिलेगा सेवा विस्तार, केंद्र को जल्द प्रस्ताव भेजेगी सैनी सरकार

Mon, 09 Jun 2025 01:44 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने 1990 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने 1990 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया है। हरियाणा सरकार जल्द ही इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेजेगी। रस्तोगी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे थे। उन्हें इसी साल फरवरी में मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार के सूत्रों ने बताया है कि सरकार ने अनुराग रस्तोगी को सेवा विस्तार देने के लिए अपना मन बना लिया है। इस बारे में केंद्र सरकार से भी बातचीत हो चुकी है। रस्तोगी को 6 महीने का सेवा विस्तार मिलेगा। रस्तोगी के बैचमेट हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को भी इस साल मार्च में केंद्र सरकार ने 6 महीने का सेवा विस्तार दिया था। इससे पहले उड़ीसा के मुख्य सचिव को बीते साल दिसंबर में एक साल का सेवा विस्तार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें