फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Cabinet: डेली वेजेस कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी

Mon, 03 Nov 2025 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैबिनेट बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय के कमेटी रूम में हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, रणवीर गंगवा, श्याम सिंह राणा, अरविंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग - फोटो : PTI/File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में डेली वेजेस कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है। पार्ट टाइम कर्मचारियों का भी वेतन बढ़ाया गया। ये बढ़ोतरी जनवरी 2025 से प्रभावित होगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई 
विज्ञापन


कैबिनेट की बैठक में यह फैसले लिए गए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस की और फैसलों के बारे में जानकारी दी। सीएम ने कहा कि 1984 दंगा पीड़ितों के आश्रितों को HKRN के जरिए नौकरी दी जाएगी। कैबिनेट ने टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी 2025 को मंजूरी दे दी है। अब जोन का कॉन्सेप्ट हटा दिया गया है।

कैबिनेट ने कारखाना प्रबंधन को अनुमति दी है। उद्योग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। महिला श्रमिक भी मशीनरी पर काम कर सकेंगी। सीएम ने कहा कि सभी ओवरटाइम कार्य स्वैच्छिक रहेंगे। सामान्य मजदूरी दर से दोगुना ओवर टाइम दिया जाएगा। कैबिनेट ने पंजाब ग्राम शामलात भूमि नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें