फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की हवा हुई जहरीली: जींद-धारूहेड़ा लगातार दूसरे दिन भी सबसे ज्यादा प्रदूषित, 300 से ऊपर रहा AQI

Wed, 22 Oct 2025 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एक दिन पहले जहां जींद (421) और धारूहेड़ा (412) देश के सबसे प्रदूषित दो शहर रहे थे, वहीं अब भी इन दोनों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है।
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के बाद हरियाणा की हवा फिर जहरीली हो गई है। देशभर के सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के कई शहर शामिल हैं।

विज्ञापन


एक दिन पहले जहां जींद (421) और धारूहेड़ा (412) देश के सबसे प्रदूषित दो शहर रहे थे, वहीं अब भी इन दोनों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। दीपावली के दूसरे दिन भी हवा में सुधार नहीं आया और कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया।

हालांकि, बुधवार सुबह 8 बजे तक किसी शहर का अधिकतम प्रदूषण सूचकांक 400 के पार नहीं रहा हैl 

बुधवार को देशभर में ऐसे 15 शहर रहे जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से 400 के बीच पहुंचा, जिनमें हरियाणा के 9 शहर शामिल हैं। इनमें धारूहेड़ा (386), चरखी दादरी (364), जींद (374), रोहतक (353), यमुनानगर (344), फतेहाबाद (314), बल्लभगढ़ (315), भिवानी (291) और बहादुरगढ़ (276) प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार इस बार दीपावली दो दिनों में मनाई गई, जिससे लगातार प्रदूषण बढ़ा। ग्रीन पटाखों की आड़ में बड़े पैमाने पर हानिकारक पटाखे फोड़े गए, जिससे धूल और धुएं का स्तर तेजी से बढ़ा और हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें