हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि पानी की सभी राज्यों को आवश्यकता के अनुसार जरूरत है। ऐसे में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान हिमाचल अन्य सभी राज्यों को जरूरत के अनुसार पानी मिलना चाहिए और देश के प्रधानमंत्री शीर्ष नेता होने के कारण न्याय करें और दोनों राज्यों को समान रूप से पानी दिलवाएं।
हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने भाजपा सरकार पर लाडो लक्ष्मी योजना में भेदभाव के आरोप लगाए हैं। चंडीगढ़ स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाए कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ न्याय नहीं किया।
विज्ञापन
लाडो लक्ष्मी योजना को लाडो लक्ष्मी लूट योजना बना दिया है यही कारण है कि प्रदेश की करीब एक करोड़ 35 लाख महिलाएं योजना से वंचित रह गईं। योजना को लेकर भाजपा सरकार की नीयत में खोट बताते हुए कहा कि 1000 भाजपा के पुरुष कार्यकर्ताओं ने भी आवेदन कर दिए, अच्छा हुआ कि लाइव फोटोग्राफी में वह पकड़ में आ गए।
प्रधानमंत्री करें पंजाब हरियाणा जल विवाद का समाधान
एक सवाल के जवाब में गुप्ता ने कहा कि यदि पंजाब में संबंधित योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो वह भी मिलना चाहिए। इस प्रकरण में पंजाब सरकार को तुरंत लाभ देने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। हरियाणा के हक का पानी पंजाब की तरफ से न मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए कि वह हरियाणा और पंजाब को लड़वाने का काम कर रहे हैं, जबकि देश की नदियों का पानी बहकर पाकिस्तान जा रहा है। केंद्र सरकार की घोषणा के बावजूद पाकिस्तान जाने से एक बूंद भी पानी नहीं रोका।
विज्ञापन
पानी की सभी राज्यों को आवश्यकता के अनुसार जरूरत है। ऐसे में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान हिमाचल अन्य सभी राज्यों को जरूरत के अनुसार पानी मिलना चाहिए और देश के प्रधानमंत्री शीर्ष नेता होने के कारण न्याय करें और दोनों राज्यों को समान रूप से पानी दिलवाएं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दायित्व और जिम्मेदारी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने यह भी बताया कि संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन को आयोजन किया जा रहा है। करीब 12 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा चुके हैं।