विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जायका वित्तपोषित-सतत बागवानी संवर्धन परियोजना-हरियाणा का शुभारम्भ किया। हरियाणा एग्री-बिजनेस एवं कोल्ड-चेन केन्द्र का शिलान्यास किया गया।
पंचकूला में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। पंचकूला स्थित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और सतत कृषि को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर “जायका वित्तपोषित-सतत बागवानी संवर्धन परियोजना-हरियाणा” का शुभारम्भ किया। हरियाणा एग्री-बिजनेस एवं कोल्ड-चेन केन्द्र का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर सीएम ने कहा कि हरियाणा में इस बार डेढ़ करोड़ पौधे लगाए जाएंगे और 50 लाख पौधे मुफ्त में वितरित किए जाएंगे। पौधागिरी अभियान के तहत स्कूली बच्चों को भी 20 लाख पौधे मुफ्त में वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह अभी घोषणा की कि सूरजमुखी की खरीद के लिए अभी 60 दिन और पोर्टल खोला जाएगा।