फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान, भाजपा सरकार मूक दर्शक बनी : अभय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी सरसों, गेहूं समेत अन्य रबी फसलों को नुकसान हुआ है जिससे किसान आर्थिक संकट में फंस गए हैं।

अभय चौटाला ने कहा कि इससे पहले बाढ़ से भी किसानों की फसलें बर्बाद हुई थीं लेकिन भाजपा सरकार ने आज तक उस नुकसान का मुआवजा नहीं दिया। अब ओलावृष्टि ने किसानों की बची-खुची उम्मीदें तोड़ दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इतना नुकसान होने के बावजूद सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है और आंखें मूंदे बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि किसान आखिर कब तक हर आपदा को अकेले झेलेगा और सरकार केवल तमाशबीन बनी रहेगी। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने घोटालों और भ्रष्टाचार के जरिए प्रदेश की जनता के हजारों करोड़ रुपये लूट लिए और झूठे प्रचार पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च कर दिए लेकिन किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने के नाम पर सरकार पीछे हट जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें