फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: गुजरात के राज्यपाल आज विधानसभा में प्राकृतिक खेती पर व्याख्यान देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत बुधवार को हरियाणा विधानसभा सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सदन में दी। आचार्य का व्याख्यान दोपहर 12:30 बजे होगा जिसका विषय प्राकृतिक खेती रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि पिछले माह 11 और 12 फरवरी को उन्होंने गुजरात का भ्रमण किया था। इस दौरान राज्य की विभिन्न विकासात्मक एवं सहकारिता संबंधी पहलों को निकट से देखने का अवसर मिला।
विज्ञापन

इसी क्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ प्राकृतिक खेती के विषय पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरे के दौरान विस अध्यक्ष कल्याण ने आचार्य को हरियाणा में सहकारिता एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने अनुभव साझा करने के लिए निमंत्रण भी दिया था। इसी निमंत्रण को स्वीकार करते हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत बुधवार को हरियाणा विधानसभा के सदन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें