हरियाणा पुलिस विभाग में जल्द ही नए डीजीपी आएगा। सरकार ने यूपीएससी को नया पैनल भेजा है। पैनल में पांच आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें से किसी एक को नए डीजीपी के तौर पर नियुक्ति मिलेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरियाणा सरकार ने डीजीपी की नियुक्ति को लेकर केंद्रीय लोक सेवा आयोग को आज फिर से पैनल भेजा है। हरियाणा सरकार के यूपीएससी को भेजे पैनल में पांच आईपीएस का नाम शामिल है। इन आईपीएस अधिकारियों में 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर, एसके जैन (1991 बैच), अजय सिंगल (1992 बैच), 1993 बैंच के आलोक मित्तल और अर्शिंदर चावला का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भी हरियाणा सरकार ने डीजीपी की नियुक्ति का पैनल यूपीएससी को भेजा था, लेकिन हरियाणा सरकार के इस प्रस्ताव को यूपीएससी ने आपत्ति लगाकर वापिस भेज दिया था। कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं।