फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने गुरुद्वारा नाडा साहिब में मत्था टेका

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा
विज्ञापन

चंडीगढ़। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रविवार को अपनी पत्नी मित्रा घोष के साथ पंचकूला स्थित गुरुद्वारा नाडा साहिब में मत्था टेका। साथ ही गरीबों के उत्थान के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। राज्यपाल ने समिति को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने राज्यपाल और उनकी पत्नी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पंचकूला पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा, धार्मिक नेता बलजीत सिंह दादूवाल, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य स्वर्ण सिंह बंगा टिब्बा, गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी जगजीत सिंह और अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद राज्यपाल ने मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का दौरा करते हुए वहां हड्डी रोग उपचार, पुनर्वास और आघात प्रबंधन में अपनाई जा रही उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं की सराहना की। यहां अस्पताल निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक मनीष बंसल, अस्पताल निदेशक रानी सिंह, डॉ. डीके नागपाल, डॉ. सौरभ सहित अन्य अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें