फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विद्यार्थियों का कौशल बढ़ाने के लिए उद्यमिता कोर्स शुरू करेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
इसी शैक्षणिक सत्र से 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कोर्स शुरू करने की चल रही तैयारी : ढांडा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कोर्सों की शुरूआत के बाद सरकार अब विद्यार्थियों को उद्यमिता वाले कोर्स करवाएगी। इससे विद्यार्थियों को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने और चलाने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान मिलेगा। इसी शैक्षणिक सत्र से 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कोर्स की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।


ढांडा ने कहा कि सुपर-100 कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों के 72 विद्यार्थियों ने आईआईटी एडवांस्ड क्वालीफाई किया है, इनमें 24 बेटियां हैं। इस बार सरकारी स्कूलों का 10 वीं और 12 वीं का परिणाम निजी स्कूलों से बेहतर और संतोषजनक रहा है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों को बधाई दी। शिक्षकों ने दाखिले के लिए गांवों में अभिभावकों से मिलकर उन्हें स्कूलों के बेहतर स्थिति को समझाया है, जिसके परिणामस्वरूप पिछली बार के मुकाबले 60 हजार दाखिले ज्यादा हुए हैं।
विज्ञापन



आईएएस व आईपीएस अधिकारियों को स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को मोटिवेट करने के लिए लिखा पत्र
ढांडा ने कहा कि सरकार और प्रशासन को पत्र लिखकर अपील की गई है कि अपने समीप के स्कूलों में आईएएस व आईपीएस अधिकारी सप्ताह में एक दिन जाकर बच्चों को मोटिवेट करें। वहीं, डीएसपी स्तर के अधिकारी स्कूलों का दौरा कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दें।


पंचायतों से स्कूलों का रखरखाव का निवेदन
ढांडा ने कहा कि सभी पंचायतों को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि गर्मियों की छुट्टियों के पहले ही सप्ताह में स्कूलों की इमारतों का बारिश के दिनों में रखरखाव और सफाई का ध्यान रखें। स्कूल की इमारत उनकी ही संपत्ति है। साथ ही शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी फाइलों के काम हिंदी भाषा में किए जाएं।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहींं
ढांडा ने कहा कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें कोई मेरा करीबी भी हुआ तो बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, राजस्थान में एक महिला शिक्षिका के डेपुटेशन विवाद पर कहा कि प्रक्रिया के तहत की काम होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें