- मुख्य सूचना आयुक्त के साथ पांच सूचना आयुक्त भी लेंगे शपथ
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद मुख्य सूचना आयुक्त बन गए हैं। इसके पहले पांच सूचना आयुक्तों को नियुक्ति हो चुकी है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सोमवार शाम 5 बजे राजभवन में मुख्य सूचना आयुक्त और पांच सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
राज्य सूचना आयोग में नियुक्तियों को लेकर 20 मई की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक में टीवीएसएन प्रसाद के नाम की सिफारिश की गई थी। इसके बाद देर रात टीवीएसएन प्रसाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात करने पहुंचे थे। तभी से उनका मुख्य सूचना आयुक्त बनना तय हो गया था। टीवीएसएन प्रसाद मुख्य सचिव के अलावा वित्तायुक्त, गृह सचिव समेत कई पदों पर रह चुके हैं। ब्यूरो