फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: कर्नल सोफिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षक पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग करने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी करने वाले सोनीपत की यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर बुधवार को राज्य महिला आयोग के दफ्तर में उपस्थित नहीं हुए। आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि शिक्षक पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन


आयोग ने सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को 14 मई को सुबह 10 बजे तक पंचकूला स्थित दफ्तर में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि सहायक प्रोफेसर निर्देशों के अनुसार बुधवार को दफ्तर में उपस्थित नहीं हुए हैं। यह बहुत ही निराशाजनक बात है। कहा कि महिला सैन्य अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी अपराध की श्रेणी में आता है। हाल ही में मध्य प्रदेश में हाईकोर्ट ने एक ऐसे ही मामले में एक मंत्री के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें