फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: करनाल, रोहतक व हिसार के स्कूलों में सुविधाओं पर शिक्षा मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- टूटी बेंच, स्मार्ट बोर्ड व खेल मैदान की कमी, शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं पर की विस्तृत रिपोर्ट के आदेश
विज्ञापन

-अमर उजाला ने स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की कमी का उठाया मुद्दा, शिक्षा मंत्री ने लिया संज्ञान

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। करनाल, रोहतक और हिसार जोन के जिले के सरकारी स्कूलों में टूटी बेंच, स्मार्ट बोर्ड की कमी, शौचालय व दीवार की बदहाल हालत, खेल मैदान की कमी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं में कमी पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इन स्कूलों में खामियों की रिपोर्ट के साथ-साथ विभाग को सुधार करने का सुझाव भी देना होगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए शिक्षा विभाग को 10 दिन का समय दिया गया है। अमर उजाला ने हाल ही में इन जिलों के सरकार स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की कमी का लगातार मुद्दा उठाया था। इस दौरान प्रमुखता से प्रकाशित खबरों को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने संज्ञान लेते हुए महत्वपूर्ण आदेश दिए हैं। मंत्री के आदेशानुसार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एक-एक सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की जांच करने के बाद अपने स्तर पर मिलने वाली खामियों की रिपोर्ट तैयार करना है। विभागीय रिपोर्ट आने के बाद सरकार की तरफ से उन सभी खामियों को दूर करने के दिशा में तत्काल आवश्यक कदम उठाया जाएगा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा की शिक्षा प्रणाली को और भी ऊंचाइयों पर लेकर जाने के प्रति सरकार की मंशा व योजना दोनों साफ है। इनकी सबसे पहली नींव सरकारी स्कूलों में बच्चों को मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करना है। प्रदेश के किसी भी सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सरकार की तरफ से होनहार बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने का मौका देने के प्रति सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
निजी स्कूलों की भी बढ़ेगी परेशानी
गौरतलब हो कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के आदेशानुसार प्रदेश के सभी गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल या मनमानी करने वाले निजी स्कूल संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई है। हर सत्र में किसी ना किसी मान्यता प्राप्त स्कूलों में बच्चों का दाखिला करवाकर अपना स्कूल चलाने वाले संचालकों को शिक्षा मंत्री के साफ निर्देश है कि शिक्षा विभाग के नियमों को पूरा करके स्कूल संचालित करने वाले संचालक ही काम करेंगे, जबकि हेराफेरी करने वाले संचालकों के खिलाफ बनती कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स...

शिक्षा, सरकारी स्कूल और प्रदेश के होनहार बच्चों को आगे बढ़ने में आने वाली हर कठिनाइयों को दूर कराने के प्रति सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कुछ जिलों के सरकारी स्कूलों में खामियां मिलने की बात संज्ञान में आई है। पहले शिक्षा विभाग के अधिकारियों से उसकी रिपोर्ट मांग ली गई है। जहां-जहां खामियां मिलेगी, उन्हें दूर कराया जाएगा।
महिपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें