फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: गेहूं भुगतान में देरी होने पर किसानों को मिलेगा नाै फीसदी ब्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार का दावा, अब तक 5556.81 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजे गए
विज्ञापन

चंडीगढ़ मंडियों में एमएसपी पर गेहूं खरीद के बाद उठान नहीं होने से जिन किसानों के भुगतान में देरी होगी। उन्हें सरकार की ओर से नौ फीसदी ब्याज के साथ राशि दी जाएगी। सरकार की ओर से इस संबंध में अधिकारियों को पहले ही दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं।
राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक अब तक तीन लाख 43 हजार किसानों के खाते में 5556.81 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। सरकार का प्रयास है कि किसानों को गेहूं खरीद का भुगतान 48 से 72 घंटे में कर दिया जाए। वहीं, जिनके अकाउंट में गड़बड़ी या सत्यापन में दिक्कत आती है, सिर्फ उन्हीं किसानों के भुगतान में देरी संबंधी शिकायतें आती हैं। हालांकि, ऐसे किसानों की संख्या काफी कम होती है। उठान और खरीद की निगरानी के लिए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर लगातार मंडियों का निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों में आया एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाए। यदि कहीं से कोई कोताही नजर आती है तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग व आंधी से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई में पंजाब से आगे
आगजनी व तूफान से हरियाणा के साथ पंजाब के किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रदेश के सभी उपायुक्तों को नुकसान का आकलन कर इसकी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रभावित किसानों को आगामी फसलों की बुआई के लिए बीज और खाद में मदद करने का एलान करने में हरियाणा सरकार ने तत्परता दिखाई है, जबकि पंजाब की ओर से अभी ऐसी किसी राहत का एलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें