फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: दुष्यंत ने लगाया बुढ़ापा पेंशन खत्म करने की साजिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। बुढ़ापा पेंशन योजना को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार समाज कल्याण की पुरानी और महत्वपूर्ण योजना को समाप्त करने की साजिश कर रही है। दुष्यंत ने मांग की कि जिन बुजुर्गों की पेंशन काटी गई है उसे तुरंत बहाल किया जाए और छोटी-मोटी त्रुटियों के कारण किसी को लाभ से वंचित न किया जाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जजपा बुजुर्गों का अपमान नहीं सहेगी और सरकार को पेंशन बहाल कर अपनी मंशा स्पष्ट करनी होगी।
विज्ञापन



उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से पेंशन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई और आज भी वही राशि दी जा रही है जो गठबंधन सरकार के समय लागू हुई थी। दुष्यंत ने कहा कि परिवार पहचान पत्र और तकनीकी कारणों का बहाना बनाकर हजारों बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई है जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें