फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: बुजुर्गों की पेंशन बंद करने के विरोध में इनेलो का 20 को पंचकूला में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। चौटाला ने कहा कि पेंशन कटौती के विरोध में इनेलो 20 फरवरी को पंचकूला में प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन करेगी और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वे बुजुर्ग शामिल होंगे जिनकी पेंशन काटी गई है।
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि सरकार आय और अन्य शर्तें लगाकर पेंशन बंद कर रही है जबकि मुख्यमंत्री यह दावा कर रहे हैं कि कोई पेंशन नहीं काटी गई। चौटाला के अनुसार अब तक प्रदेश में 75 हजार से अधिक बुजुर्गों की पेंशन बंद हो चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने बिना किसी शर्त के बुजुर्गों के सम्मान के लिए पेंशन योजना शुरू की थी जबकि कांग्रेस ने भी सत्ता में रहते शर्तें लगाकर पेंशन काटने की कोशिश की थी जिसका इनेलो ने विरोध किया था। अब भाजपा सरकार के फैसलों से बुजुर्ग, किसान और युवा सभी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें