फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रदर्शनों में 23 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन का किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को घोषणा के सात महीने बाद भी आठवें केंद्रीय पे कमीशन का गठन न करने से आक्रोशित कर्मचारियों ने सभी विभागों में विरोध प्रदर्शन किए। अब 23 सितंबर को देशभर में जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने 8वें पे कमीशन के गठन को लेकर देशभर में किए गए विरोध-प्रदर्शनों की बात कही। उन्होंने बताया कि राज्य में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले शुक्रवार को अधिकांश विभागों, बोर्डों, निगमों, नगर निगमों, पालिकाओं, परिषदों और विश्वविद्यालयों में विरोध प्रदर्शन किए गए और तुरंत आठवें पे कमीशन के गठन की मांग की गई।
लांबा ने बताया कि हरियाणा में भी प्रदर्शन हुए है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में लिए गए निर्णय के बाद 16 जनवरी 2025 को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन का ऐलान किया था। सरकार ने वेतन आयोग की सिफारिशों को देय तिथि एक जनवरी 2026 से लागू करने का भरोसा दिया था लेकिन साढ़े सात महीने बीत जाने के बावजूद अधिसूचना जारी नहीं की गई। ऐसे में केंद्र व राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें