फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: परिणाम आने के एक महीने बाद डॉक्टरों को नहीं मिली नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में करीब 137 डॉक्टरों की होनी है नियुक्ति
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का दावा- फाइल सरकार को भेजी, जल्द अलॉट होंगे स्टेशन





अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा में करीब 137 डॉक्टरों की नियुक्ति लटक गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 16 मई को इन डॉक्टरों का परिणाम घोषित कर दिया था। लेकिन, अभी तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है। जब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया जाएगा, तब तक डॉक्टरों को स्टेशन अलॉट नहीं किए जा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग इस देरी पर सीधे बोलने से बच रहा है। विभाग का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल 777 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी। लिखित परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट निकाली और पहले चरण में 561 डॉक्टरों के नियुक्ति पत्र बांटे थे। इन डॉक्टरों का परिणाम 15 फरवरी को निकाला गया था और आठ मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट दिए थे। 22 दिन के भीतर सभी को स्टेशन भी अलॉट कर दि गए थे। मगर दूसरे चरण की नियुक्ति में एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है और अभी तक मेरिट सूची में आने वाले डॉक्टरों को नियुक्ति नहीं मिली है।
विज्ञापन


अभ्यार्थी नियुक्ति को लेकर कई बार विभाग में संपर्क कर चुके हैं, मगर उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन सभी अभ्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच भी पूरी हो गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि हमने डॉक्टरों की नियुक्ति की फाइल सरकार को भेज दी है। बहुत जल्द डॉक्टरों को नियुक्ति दे दी जाएगी। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद इन डॉक्टरों को सिविल अस्पताल व सीएचसी व पीएचसी में भेजा जाना है।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग में 24 फीसदी पद खाली



स्वास्थ्य विभाग में करीब 24 फीसदी मैन पावर की कमी है। सिविल सर्जन या समकक्ष के 51 में से नौ पद खाली हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के 34 फीसदी पद खाली हैं। चिकित्सा अधिकारी के 777 पद खाली थे। इनमें से 561 डॉक्टरों की नियुक्ति हो चुकी है। इनमें से 216 पद अब भी खाली हैं। वरिष्ठ दंत शल्य चिकित्सकों के 56 स्वीकृत पदों में से 20 खाली हैं, जबकि दंत शल्य चिकित्सकों के 717 में से 58 पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें