अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे ग्रुप-डी कर्मचारियों की पदोन्नति से भरे जाने वाले ग्रुप-सी पदों से संबंधित जानकारी तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराएं। सभी विभागों को निर्धारित एक्सेल प्रारूप में ई-मेल के माध्यम से आवश्यक विवरण भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
मांगी गई जानकारी में ग्रुप-सी में पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों का नाम, विभागीय सेवा नियमों के अनुसार पात्रता मानदंड, ग्रुप-सी पदों की स्वीकृत संख्या, पदोन्नति द्वारा भरे गए पदों की संख्या, रिक्त पदों की स्थिति, पात्र ग्रुप-डी कर्मचारियों की संख्या तथा कॉमन कैडर ग्रुप-डी से पदोन्नति के लिए उपलब्ध पदों का विवरण, संबंधित वेतनमान और अन्य टिप्पणियां शामिल हैं।