फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: बागवानी विभाग के लिए लिंक अधिकारियों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति या वरिष्ठ अधिकारियों के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरा या चुनाव ड्यूटी पर रहने की स्थिति में सरकारी कार्यों के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बागवानी विभाग में लिंक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन




आदेशों के अनुसार महा निदेशक बागवानी के पद के रिक्त होने या अनुपस्थिति की स्थिति में हेड ऑफ डिपार्टमेंट (स्पेशल) बागवानी को लिंक अधिकारी-1 व निदेशक /महानिदेशक कृषि को लिंक अधिकारी-2 के रूप में कार्य करने के लिए नामित किया गया है। हेड ऑफ डिपार्टमेंट (स्पेशल) बागवानी की अनुपस्थिति में महानिदेशक बागवानी लिंक अधिकारी-1 तथा निदेशक /महानिदेशक कृषि लिंक अधिकारी-2 के रूप में कार्य करेंगे। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवकाश, प्रशिक्षण, दौरा अथवा चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले संबंधित अधिकारी का यह दायित्व होगा कि वह पूर्व में नामित लिंक अधिकारी को सूचित करें ताकि विभागीय कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें