चंडीगढ़ के संत कबीर कुटीर में सोमवार को आध्यात्मिक और राजनीतिक जगत की मुलाकात देखने को मिली। राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों परिवार सहित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे। सीएम ने उनका स्वागत कर आशीर्वाद लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। बाबा ढिल्लों अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास संत कबीर कुटीर पहुंचे।
विज्ञापन
#WATCH | चंडीगढ़: राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने संत कबीर कुटीर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। (सोर्स: CMO) https://t.co/wSgoar9S89
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया और परिवार सहित उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने संतों का आशीर्वाद जीवन में सकारात्मकता और आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला बताया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई।