फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार पर कुलपतियों की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर हमला बोला है। कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के खिलाफ उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

चौटाला ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है और नियुक्तियों में पारदर्शिता की कमी है। अगर इस मामले की ईमानदारी से जांच हो तो बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियां उजागर हो सकती हैं। कई विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है और छात्रों के हितों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां के कुलपति पर छात्रों और शिक्षकों ने गंभीर आरोप लगाए और धरना-प्रदर्शन भी हुए लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा उन्हें दोबारा पद सौंपा गया। चौटाला ने छात्रवृत्ति घोटालों समेत अन्य मामलों में भी कार्रवाई न होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता ने सुशासन के लिए सरकार चुनी थी लेकिन हालात इसके उलट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें