फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: बिजली की मांग ने भी तोड़ा रिकाॅर्ड, उपलब्धता 11,825 मेगावाट, मांग 11,899 मेगावाट

विज्ञापन
विज्ञापन
-कई जिलों में ओवरलोड से हांफ रहे ट्रांसफार्मर्स, अघोषित कट बढ़े, शहरों में तीन व गांवों में पांच घंटे तक बिजली गुल
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़/हिसार/रोहतक/करनाल। हरियाणा में भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग ने भी रिकाॅर्ड तोड़ दिया। 11 जून को मांग ने 11,899 मेगावाट का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि कुल उपलब्धता 11,825 मेगावाट की रही। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) क्षेत्र में 5,205 मेगावाट और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) क्षेत्र में 6,438 मेगावाट की खपत दर्ज की गई। सब-स्टेशनों तक बिजली की आपूर्ति सामान्य है, लेकिन 11 केवी लाइनों से जुड़े डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर्स पर लोड अचानक बढ़ने के कारण कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर डैमेज हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर व तारों को जलने से बचाने के लिए दिन में कई-कई बार कट लगाने पड़ रहे हैं। अकेले हिसार सर्कल में पिछले पांच दिन में बिजली की मांग 1.17 करोड़ यूनिट से बढ़कर 1.22 करोड़ यूनिट पहुंच गई। फतेहाबाद में यह मांग 80 लाख यूनिट से 90 लाख, भिवानी सर्कल में 90 लाख यूनिट से 1 करोड़ यूनिट, चरखी दादरी में सात लाख से नाै लाख यूनिट, पानीपत में 1.25 करोड़ व करनाल में 1.30 करोड़ यूनिट पहुंच गई है।
इससे सामान्य तौर पर शहर में करीब दो से तीन घंटे व गांवों में चार से पांच घंटे कट लग रहे हैं। चरखी दादरी में तो रोज सुबह, दोपहर और शाम कट लग रहे हैं। वहीं, कैथल में बुधवार रात 10 बजे से लेकर वीरवार सुबह तक करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। इस कारण सुबह पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

विभाग की मानें तो गर्मी की वजह से बार-बार ट्रांसफार्मर से जंपर व फ्यूज टूट रहे हैं, जिससे बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। अधिक लोड के कारण ऐसा हो रहा है। करनाल में पिछले 24 घंटे में 250 से 300 बार ट्रिपिंग हुई। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर में खराबी आने से ट्रॉली ट्रांसफार्मर की मदद से बिजली आपूर्ति की गई। वहीं, रोहतक में वीरवार को 15 से अधिक बार कट लगे। विभाग के अनुसार, कई जगहों पर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर्स पर कूलर या पंखे लगाए जा रहे हैं, ताकि ट्रांसफार्मर ज्यादा गर्म न हों और निर्बाध आपूर्ति जारी रह सके।


सबसे गर्म रहने वाले सिरसा में सबसे अधिक कट

सिरसा में पिछले एक सप्ताह से तापमान सबसे अधिक दर्ज किया जा रहा है। यहां रोजाना की मांग सामान्य से 40 लाख यूनिट अधिक यानी एक करोड़ यूनिट पहुंच गई है। इससे ग्रामीण इलाकों में 12 से 14 घंटे कट व शहरी इलाकों में कई बार कट लग रहा है। यहां वैसे 50 से 60 लाख यूनिट की मांग रहती थी।


कम वोल्टेज से भी परेशानी, बढ़ रही शिकायतें
बिजली कटों के बीच कम वोल्टेज से भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। करनाल में 800, रेवाड़ी में दो साै व पानीपत में 1739 बिजली शिकायतें कम वोल्टेज की पहुंचीं।
विज्ञापन



लोगों का गुस्सा फूटा, कहीं जाम तो कहीं विधायक के घर रात दो बजे पहुंचे लोग

यमुनानगर में बुधवार रात गुस्साए जड़ौदा गांव के लोगों ने जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे पर आधा घंटा और ग्रीन विहार कॉलोनी जगाधरी के लोगों ने चुना भट्ठी चौक पर बूढ़िया चुंगी से पांवटा साहिब रोड पर 15 मिनट तक जाम लगा दिया। रात को दो बजे लोग मॉडल टाउन में भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास पर पहुंच गए। लोगों ने विधायक से पूछा-आपके मॉडल टाउन की लाइट क्यों नहीं जाती?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें