फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: यूएचबीवीएन के कर्मचारियों व पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनवरी 2026 से डीए व डीआर 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी किया, जून में मिलेगा चार माह का एरियर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। निगम ने 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया है। यह फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।

इस बढ़ोतरी का सीधा फायदा करीब 30 से 40 हजार कर्मचारियों व पेंशनरों को होगा। इनमें लगभग 18 से 22 हजार कर्मचारी और 12 से 18 हजार पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर शामिल हैं। बढ़ा हुआ भुगतान मई 2026 के वेतन और पेंशन के साथ मिलेगा जबकि जनवरी से अप्रैल तक का एरियर जून 2026 में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के कर्मचारियों के लिए यह फैसला बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक राहत देने वाला माना जा रहा है। खासतौर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों को इससे सहारा मिलेगा। वित्त विभाग के निर्देशों के बाद निगम मुख्यालय पंचकूला ने यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें