फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर शिकंजा : 30 महीने में 433 मोस्ट वांटेड व 792 बदमाश काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रदेश में कानून व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए सार्थक कदम उठाने का दावा किया है। पिछले वर्षों की तुलना में अपराध दर में कमी के साथ राज्य में महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध पर नियंत्रण, नशा माफिया और गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ ने 2023 से 30 जून तक 30 महीने में 433 मोस्ट वांटेड बदमाश, 248 गैंगस्टर और गैंग सदस्य व 792 जघन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
सरकार की तरफ से जारी प्रेस-नोट में विपक्ष की ओर से राज्य में अपराध दर को लेकर दिए गए बयानों को भ्रामक, तथ्यहीन बताया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 1 जनवरी से 30 जून 2025 तक पिछले वर्ष के मुकाबले इसी अवधि में हत्या में 7 फीसदी, डकैती में 30.13 फीसदी, झपटमारी में 11.64 फीसदी, सेंधमारी (चोरी) में 13.27 फीसदी, सामान्य चोरी में 6.55 फीसदी, दुष्कर्म में 26.14 फीसदी, अपहरण में 16.67 फीसदी व छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामलों में 16.90 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

एसटीएफ ने मुरथल सोनीपत में सुंदर मर्डर केस, हिसार में महिंद्रा शोरूम फायरिंग केस सहित कई जघन्य केसों में अपराधियों का एनकाउंटर करने के साथ 33 अपराधियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से 83 लुकआउट सर्कुलर, 37 रेड कॉर्नर नोटिस, इंटरपोल संदर्भ 27, पासपोर्ट निरस्तीकरण 21 व विदेश भागे 9 अपराधियों को डिपोर्ट किया गया। प्रत्येक थाना और जिला स्तर पर निगरानी व्यवस्था को डिजिटली मजबूत किया गया है।
विज्ञापन

सरकारी प्रवक्ता ने कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी गंभीर हैं और पिछले दिनों जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ हुई बैठक में उन्होंने प्रभावी कानून व्यवस्था के लिए सख्त निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें