फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादशाह के गीत 'टटिहरी' पर विवाद: आपत्तिजनक शब्दों पर महिला आयोग ने जारी किया समन, सुनवाई 13 मार्च को

Fri, 06 Mar 2026 02:24 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पानीपत की सामाजिक कार्यकर्ता सविता आर्य (अध्यक्ष, नारी तू नारायणी उत्थान समिति) और शिव कुमार (डायरेक्टर, शिव आरती इंडिया फाउंडेशन) ने शिकायत दी है कि हरियाणवी गीत ‘टटिहरी’ में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द हरियाणवी संस्कृति और महिलाओं की गरिमा के विपरीत हैं।
विज्ञापन
गायक बादशाह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गायक बादशाह के नए गीत ‘टटिहरी’ में कथित रूप से मर्यादा का उल्लंघन होने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सुनवाई तय कर दी है। 
विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के निर्देश पर इस मामले में 13 मार्च को सुबह 11:30 बजे जिला उपायुक्त कार्यालय, पानीपत के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुनवाई होगी।

महिला आयोग की ओर से जारी समन के अनुसार, पानीपत की सामाजिक कार्यकर्ता सविता आर्य (अध्यक्ष, नारी तू नारायणी उत्थान समिति) और शिव कुमार (डायरेक्टर, शिव आरती इंडिया फाउंडेशन) ने शिकायत दी है कि हरियाणवी गीत ‘टटिहरी’ में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द हरियाणवी संस्कृति और महिलाओं की गरिमा के विपरीत हैं।

आयोग ने मामले में गायक आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह को भी पक्षकार बनाया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2012 के अनुच्छेद 10(3) के तहत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर सुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


महिला आयोग ने पानीपत के पुलिस अधीक्षक से भी कहा है कि सभी नामजद पक्षों की 13 मार्च को तय समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करवाई जाए। आयोग ने स्पष्ट किया है कि समन में नामजद सभी लोगों का सुनवाई में उपस्थित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें