फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ऑल इंडिया पुलिस इक्वेस्ट्रियन मीट में हरियाणा पुलिस का दमदार प्रदर्शन, चार पदक जीते

Fri, 06 Mar 2026 01:34 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के जवान हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इक्वेस्ट्रियन खेलों में मिली यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया पुलिस इक्वेस्ट्रियन ड्यूटी मीट में हरियाणा पुलिस को चार पदक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के टेकनपुर में आयोजित 44वीं ऑल इंडिया पुलिस इक्वेस्ट्रियन ड्यूटी मीट में हरियाणा पुलिस की इक्वेस्ट्रियन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता 12 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर की पुलिस टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के जवान हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इक्वेस्ट्रियन खेलों में मिली यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इससे हरियाणा पुलिस के प्रशिक्षण और पेशेवर क्षमता की भी झलक मिलती है। डीजीपी ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी हरियाणा पुलिस के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं पुलिस बल में अनुशासन, साहस, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाती हैं। उन्होंने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) संदीप सिंह कश्यप, कंसल्टेंट के-9 एवं माउंटेड पुलिस को भी विशेष बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से टीम की तैयारी मजबूत हुई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट्स में हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ग्रेड-2 शो जंपिंग इवेंट में कांस्टेबल संदीप ने रजत पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने शो जंपिंग प्री-नोविस इवेंट में चौथा स्थान भी हासिल किया। टेंट पेगिंग इंडिविजुअल इवेंट में हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

टीम इवेंट में भी हरियाणा पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया। मेडले रिले इवेंट में एएसआई रणवीर, हेड कांस्टेबल दीपक और हेड कांस्टेबल सुरेश की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं टीम टेंट पेगिंग इवेंट में एसआई दिनेश, एएसआई संजीव, एएसआई जितेंद्र और हेड कांस्टेबल दीपक की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

पदक विजेताओं ने कहा कि हरियाणा पुलिस अपने जवानों को खेल और पेशेवर प्रशिक्षण के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें