फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एक टच पर एसीबी से संपर्क, भ्रष्टाचार की शिकायत करना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम ने सतर्क-हरियाणा एप का किया शुभारंभ, भ्रष्टाचार की सूचना के साथ साक्ष्य के ताैर पर वीडियो-ऑडियो और फोटो भी भेज सकेंगे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को हरियाणा सचिवालय में सतर्क-हरियाणा मोबाइल एप का शुभारंभ किया। इससे राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) में भ्रष्टाचार की शिकायत करना अब काफी आसान हो जाएगा। अब हेल्पलाइन नंबर याद रखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। एप में हेल्पलाइन के विकल्प पर टच करते ही उपयोगकर्ता सीधे एसवी एंड एसीबी से संपर्क कर सकेंगे।


एप के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराने के साथ ही उससे जुड़े वीडियो, ऑडियो, फोटो व अन्य डिजिटल साक्ष्य भी भेजे जा सकेंगे। यदि कोई व्यक्ति तत्काल कार्रवाई नहीं चाहतातब भी भ्रष्टाचार से जुड़ी सूचना एप पर साझा कर सकता है। ऐसी जानकारी को गोपनीय रखने की व्यवस्था की गई है। इससे ब्यूरो के पास भ्रष्टाचार से जुड़ी सूचनाओं का डिजिटल रिकॉर्ड भी तैयार होगा।
विज्ञापन

एसवी एंड एसीबी प्रमुख डॉ. अरशिंदर सिंह चावला ने लोगों से अपील की है कि केवल सही और तथ्य आधारित सूचनाएं ही एप पर साझा करें। उन्होंने कहा कि जानबूझकर गलत, भ्रामक या कृत्रिम रूप से एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से तैयार सामग्री को वास्तविक सूचना के रूप में भेजने पर नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है।

दूसरे जिलों के एसीबी तक भी सीधे पहुंच
एप में प्रदेश के सभी 23 जिलों की एसीबी टीम की जानकारी दी गई है। किसी दूसरे जिले में भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए व्यक्ति उस जिले का चयन कर संबंधित एसीबी प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर देख सकेंगे। कार्यालय की लोकेशन और वहां पहुंचने का रास्ता भी गूगल लोकेशन के जरिये देखा जा सकेगा। यानी एप से संपर्क करने के साथ ही जरूरत पड़ने पर सीधे कार्यालय भी पहुंचा जा सकता है।

गलत व्यवहार की शिकायत का विकल्प
अगर किसी व्यक्ति को एसीबी के ही किसी अधिकारी या कर्मचारी के व्यवहार को लेकर शिकायत है तो एप में वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने का विकल्प भी दिया गया है। संबंधित पुलिस अधीक्षक का नाम, मोबाइल नंबर और कार्यालय की लोकेशन भी एप पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन



एफआईआर की प्रति भी मिलेगी
एप में नियमानुसार उपलब्ध कराई गई एफआईआर की प्रति डाउनलोड करने की सुविधा भी है। सतर्क-हरियाणा एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। बाद में इसे एप्पल के एप स्टोर पर भी उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें