फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस 19 को एचकेआरएन दफ्तर पर करेगी प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवाओं की गूंज अभियान के तहत रोजगार और कर्मचारियों की मांगें उठाईं जाएंगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस 19 अगस्त को चंडीगढ़ के सेक्टर-6 स्थित हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) कार्यालय के बाहर युवाओं की गूंज अभियान के तहत धरना-प्रदर्शन करेगी। विधायक अशोक अरोड़ा कार्यक्रम के संयोजक होंगे। इसमें कांग्रेस नेता, सांसद, विधायक, जिला व ब्लॉक अध्यक्ष, कर्मचारी और बेरोजगार युवा शामिल होंगे। चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने यह जानकारी दी।

राव नरेंद्र ने कहा कि 2021 में एचकेआरएन बना और 2022 में काम शुरू हुआ। फरवरी 2026 तक 14.63 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया जबकि 1.13 लाख को तैनाती मिली। इनमें 97,051 पहले से कार्यरत कर्मचारी थे। नई तैनाती 2024 में 7,367, 2025 में 1,034 और 2026 में अब तक केवल 66 रही। उन्होंने सरकार के 2024 के संकल्प पत्र में करीब 1.20 लाख रोजगार देने के दावे पर सवाल उठाया। टीजीटी भर्ती प्रक्रिया की त्रुटियों का खामियाजा अभ्यर्थियों पर न डालने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने बढ़ते अपराध पर भी सरकार को घेरा।
विज्ञापन


विधायक आदित्य सुरजेवाला ने 2022 से वसूले जा रहे एक प्रतिशत सर्विस चार्ज का विभागवार ब्योरा और खर्च सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति पत्र के बजाय डिप्लॉयमेंट लेटर दिया जाता है। पोर्टल सर्वर, लॉगिन और ओटीपी की समस्याओं से जूझ रहा है। सुरजेवाला ने पांच साल की सेवा की अनिवार्य शर्त हटाने की मांग दोहराते हुए एक प्रतिशत सर्विस चार्ज की कुल वसूली और खर्च का विभागवार श्वेत पत्र जारी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


कांग्रेस ने ठेकेदारी खत्म कर स्थायी रोजगार, स्वीकृत पदों पर नियमित भर्ती, लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण, पारदर्शी भर्ती कैलेंडर, ईपीएफ-ईएसआई, ग्रेच्युटी, बीमा, समान काम-समान वेतन और मनमाने टर्मिनेशन पर रोक लगाने समेत कई मांगें उठाईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें