चंडीगढ़। हल्द्वानी में कांग्रेस के रैली स्थल के गंगाजल से शुद्धिकरण के विरोध में हरियाणा कांग्रेस शुक्रवार शाम जिला स्तर पर मार्च और सत्याग्रह करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं।
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि प्रत्येक जिले में मार्च महात्मा गांधी या डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला जाएगा और वहां सत्याग्रह कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रति एकजुटता जताई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश, जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के साथ अग्रिम संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ, निर्वाचित प्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। एआईसीसी का कनेक्ट सेंटर और कंट्रोल रूम प्रदेश कांग्रेस के साथ समन्वय कर इसकी निगरानी करेगा।