हरियाणा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से घोषणा पत्र जारी किया गया है। कांग्रेस ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में लोगों से कई वादे किए हैं। घोषणा पत्र में हरियाणा के शहरों तस्वीर और तकदीर बदलने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
शहर को ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी, भ्रष्टाचार मुक्त, शहरों के सुंदर बनाने समेत कई दावे किए गए हैं। इसके अलावा लोगों की सुरक्षा को लेकर भी संकल्प पत्र में जिक्र है।