फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: डीजीपी को छुट्टी पर भेजने से कमेटी संतुष्ट, आज पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिवंगत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में गठित 31 सदस्यों की पारिवारिक कमेटी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजने और नए डीजीपी की नियुक्ति से संतुष्ट है। कमेटी अध्यक्ष रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर जयनारायण ने कहा कि कमेटी बुधवार दोपहर 3.30 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 17 से पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के आवास तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालेगी। कमेटी उन्हें न्याय की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगी।
विज्ञापन

सेक्टर-20 में महापंचायत के दौरान 48 घंटे में डीजीपी व रोहतक के पूर्व एसपी की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया गया था, जो मंगलवार को पूरा हो गया। इसके बाद समिति के सदस्यों ने मंगलवार शाम चार बजे सेक्टर-24 स्थित वाल्मिकी मंदिर में बैठक की। बैठक के बाद सदस्यों ने पूरण कुमार के परिवार से जाकर बात की। इसके बाद जयनारायण ने अपील की कि इस घटना को लेकर प्रदर्शन कर रही सभी संस्थाएं शांति और संयम के साथ संघर्ष जारी रखें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें