फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
11वीं व 12वीं कक्षा में योग विषय को पढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन


चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 11वीं, 12वीं कक्षा में योग विषय को पढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए प्रदेश सरकार ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक व योग आयोग के रजिस्ट्रार कमेटी में सदस्य नियुक्त किए गए हैं। कमेटी को अपनी फाइनल रिपोर्ट विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करानी होगी। पहली से दसवीं कक्षा तक योग को पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय के रूप में पहले ही शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते योग दिवस 25 जून के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री ने योग को लेकर कई घोषणाएं की थी। कॉलेजों में योग ब्रेक भी जल्द होगा। योग, खेल व अन्य विषयों को सम्मिलित करते हुए पाठ्यक्रम तैयार कर औपचारिक रूप से परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। सरकार पहले से ही स्कूलों में योग सिखाने का निर्णय ले चुकी है। इसके लिए पीएम माडल संस्कृति और क्लस्टर स्कूलों में 857 योग सहायकों की नियुक्ति की भी घोषणा की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें