फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सीएम मेधावी छात्र-छात्राओं को कल करेंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 जुलाई को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में अव्वल रहे 300 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। अमर उजाला की ओर से आयोजित यह मेधावी छात्र सम्मान समारोह पंचकूला के सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक एसआरएम यूनिवर्सिटी व पाॅवर्ड बाई पीआर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (ट्रेडिंग गुरुकुल) होंगे।
मेधावी छात्र सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित करेंगे।
कार्यक्रम के प्रायोजकों में फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, एंड्रोमेडा कैंसर अस्पताल, डीके रीयल एस्टेट, एसबीएस जोविल चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टैलेंड रितु इंसान, ओवरसीज एंपायर, भारती प्राॅपर्टी, सन इंस्टीट्यूट, एलएसबीटी पब्लिक स्कूल, वरदा लिविंग एलएलपी, विजन-30, मानव इंस्टीट्यूट, दृिष्ट आई हाॅस्पिटल पंचकूला, सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकूला और एनएचपीसी (एक नवरत्न कंपनी) हैं।
अमर उजाला प्रत्येक वर्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करता है। कार्यक्रम के दौरान 10वीं कक्षा के राज्य व हर जिले में प्रथम तीन स्थानों पर रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह से 12वीं कक्षा में राज्य के प्रथम तीन स्थानों पर रहे टॉपर व हर संकाय में पहले तीन स्थानों पर आए मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह से पहले 12 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे विद्यार्थियों का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। सम्मान पाने के लिए हर विद्यार्थी के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। अमर उजाला की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को चंडीगढ़ का भ्रमण भी करवाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें