फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी के बयान पर सैनी का पलटवार: हरियाणा में नहीं बख्शे जाएंगे बांग्लादेशी घुसपैठी, X पर किया पोस्ट

Sat, 26 Jul 2025 07:14 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला डिजिटल डेस्क

सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर हरियाणा के सीएम सैनी ने पलटवार किया है। हाल ही में ममता बनर्जी ने बयान दिया है कि अगर बंगाली बोलने वालों को दूसरे राज्यों में अरेस्ट किया गया तो मैं चुप नहीं रहूंगी।
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री व ममता बनर्जी, बंगाल की सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे बंग्लादेशियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर सियासी बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया है।

मुख्यमंत्री सैनी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि हरियाणा में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द प्रदेश से बाहर निकाला जा रहा है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोगों के प्रति सहानुभूति दिखाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि राष्ट्रीय हितों के खिलाफ भी है। सीएम ने आगे लिखा कि यह अत्यंत निंदनीय है कि एक मुख्यमंत्री तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के चलते एस हद तक गिर जाएं कि वह देश की सुरक्षा तक के समझौता करने लगे। भारत की एकता, संप्रभुता और संविधान के खिलाफ कोई भी समझौता हरियाणा में स्वीकार नहीं है। हमारे लिए देश का हित सर्वोपरि है और हमेशा रहेगा।

गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि हरियाणा के गुरुग्राम में पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से हमारे बंगाली भाषी लोगों को हिरासत में लिए जाने और उन पर अत्याचार की लगातार खबरें मिल रही हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस को हरियाणा पुलिस से पहचान पत्र तलाशी के अनुरोध के नाम पर ये खबरें मिल रही है। राजस्थान जैसे अन्य राज्यों में भी लगातार इस तरह की खबरें मिल रही हैं। हमारे अधिकारियों को उनके उचित दस्तावेजों की प्रतियां मिल गई हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में 200 बांग्लादेशी दबोचे 

हरियाणा सरकार के आदेशानुसार प्रदेशभर में अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशियों की धरपकड़ चल रही है। अभी तक छह माह में तकरीबन 200 बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है। प्रदेश में इन्हें पकड़ने के बाद दिल्ली में बने शरणार्थी स्थलों पर पहुंचाया जा रहा है, जहां से केंद्र सरकार की टीम इनके सत्यापन सहित आगे की कार्रवाई कर रही है।

गुरुग्राम में बीते शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इन लोगों के पास से कुछ भारतीय और बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुए हैं। इन्हें निर्वासित किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि अवैध आप्रवासियों की पहचान करने के अभियान के तहत, पुलिस घरेलू कामगारों, रेहड़ी-पटरी वालों, किरायेदारों तथा झुग्गी-झोपड़ियों और निर्माण स्थलों पर रहने वाले लोगों की पहचान कर जांच कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने इन आठ बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें