फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CET 2025: दूसरे सेशन की परीक्षा हुई समाप्त, आयोग ने परीक्षा के प्रश्नों की समीक्षा पर लगाई पाबंदी

Sat, 26 Jul 2025 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Haryana CET Exam 2025 Live News in Hindi :हरियाणा में आज सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का पहला दिन था। परीक्षा में करीब 13 लाख 48 हजार 697 परीक्षार्थी बैठे। इन परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए जिलों में करीब 12 हजार बसों की व्यवस्था की गई थी। जानें आज का अपडेट...
विज्ञापन
सीईटी परीक्षा के पहले चरण का पेपर खत्म - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में आज शनिवार संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) का पहला दिन है। परीक्षा के लिए विभिन्न जिलों से रात तीन बजे ही बस सर्विस शुरू कर दी गई थी। बस स्टैंड पर आधी रात से ही परीक्षार्थी जुटने लगे थे।
विज्ञापन


फतेहाबाद से शनिवार सुबह 4 बजे से ही सिरसा व जींद के लिए रोडवेज की ओर से बसें चलाई गई। सुबह 4 बजे से लेकर 7 बजे तक कुल 40 बसें सिरसा के लिए तो एक बस जींद के चली, वही हिसार से आने वाले अभ्यार्थियों को छोड़ने के लिए जिला मुख्यालय पर करीब 70 बसें लगाई गई है।  प्रशासन की ओर से शटल बस सेवा के दौरान प्रत्येक बस पर अध्यापकों की ड्यूटी लगाई हुई है।

कुरुक्षेत्र में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे परीक्षार्थी 

सोनीपत की 10 बसें परीक्षार्थियों को लेकर कुरुक्षेत्र पहुंची। 41 परीक्षा केंद्रों पर 40000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कुरुक्षेत्र से भी परीक्षा देने के लिए यमुनानगर व चंडीगढ़ के लिए 100 से ज्यादा बसें परीक्षार्थियों को लेकर रवाना हुई।  

रेवाड़ी से सीईटी परीक्षार्थियों को बसों से भेजा नारनौल-महेंद्रगढ़ जिला

रेवाड़ी नई सब्जी मंडी परिसर में बने पिकअप पॉइंट से सीईटी परीक्षार्थियों को जिला में बने निर्धारित परीक्षा केंद्र तक सुचारू व व्यवस्थित रूप से भेजा जा रहा है। जिला में नारनौल-महेंद्रगढ़ जिला के परीक्षार्थी पहुंच रहे है। जिला में बने 70 परीक्षा केंद्रों पर करीब 74 हजार परीक्षार्थी दोनों दिन चार सत्र में परीक्षा देंगे। जिला के परीक्षार्थियों को गुरुग्राम व झज्जर में बने परीक्षा केंद्र तक लेकर जाने व वापिस लाने के साथ ही नारनौल-महेंद्रगढ़ जिला से आने वाले परीक्षार्थियों को रेवाड़ी जिला में बने परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेवारी प्रशासनिक स्तर पर सुनिश्चित की गई है और बस सेवा के साथ ही शटल सेवा के माध्यम से परीक्षार्थियों को सहयोग दिया जाएगा। 



जिलाधीश अभिषेक मीणा ने सीईटी परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन की लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परीक्षा के दौरान एक साथ पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया है, साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के क्षेत्र में फोटोस्टेट की दुकानों, ज़ेरॉक्स, नकल और प्रसारण गतिविधियों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा जिला में 27 जुलाई तक सभी कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 व अन्य अधिनियम नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

सरकार पूरी तरह तैयार

प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का अवकाश रद्द किया गया है। 5500 से अधिक पुलिकिर्मियों को लगाया गया है। सरकार का अधिकतर अमला परीक्षा के इंतजाम में लगा है।

नोज पिन भी उतरवाई

महिला परीक्षार्थियों को नोजपिन पहन कर भी नहीं जाने दिया जा रहा।

यमुनानगर में सेट की परीक्षा देने के लिए उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़ 

यमुनानगर में आज सेट की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा देने के लिए जिले में कल सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जिले में सेट परीक्षा के लिए 47 के अंदर बनाए गए हैं। जिन पर दो दिनों में करीब 46000 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा दी जाएगी। परीक्षा देने के लिए सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर लाइन देखने को मिली। इस दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। पुलिस ने गहन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश कर दिया। यमुनानगर में चंडीगढ़, पंचकूला, करनाल जिलों के परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए आ रहे हैं। वहीं परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में भी खासा उत्साह देखा गया। सभी के चेहरे पर हल्की मुस्कान देखने को मिली। वही यमुनानगर से बड़ी संख्या में आज सुबह परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए चंडीगढ़, पंचकूला को रवाना हुए। जो परीक्षार्थी यमुनानगर के रहने वाले हैं उनकी परीक्षा चंडीगढ़ में पंचकूला में हो रही तड़के 3:30 बजे ही परीक्षा ही रोडवेज की बसों व अपने निजी वाहनों में सवार होकर परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हुए।

पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी पूछ रहे परीक्षार्थियों से जाना हालचाल

सीईटी  2025 के अंतर्गत थाना भट्टू कलां प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम द्वारा सरकारी महाविद्यालय, आदमपुर रोड, भट्टू कलां स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने केंद्र पर मौजूद परीक्षार्थियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें शांतिपूर्ण एवं एकाग्रचित होकर परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।  थाना प्रभारी ने कहा कि फतेहाबाद पुलिस परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्ण रूप से तत्पर है। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निजी वाहनों से बाधित हुई परिवहन व्यवस्था

महेंद्रगढ़ में शनिवार को सुबह पहले चरण की सीईटी परीक्षा शुरू हुई। इससे शहर की सड़कों के किनारे निजी वाहनों के खड़ा होने से परिवहन व्यवस्था बाधित हुई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थ सुचारू की। वहीं, शहर के तीन केंद्रों पर परीक्षा प्रवेश का क्यूआर कोड स्कैन न होने के कारण भी एंट्री करीब 15 मिनट देरी से शुरू हो पाई।
बता दें कि शहर में सीईटी परीक्षा के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं और 700 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 13,330 परीक्षार्थियों को केंद्र अलॉट किए गए हैं। सुबह 7 बजे ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने शुरू हो गए और रोडवेज की ओर से परीक्षार्थियों के लिए परिवहन की उचित व्यवस्था की गई। दूसरी ओर कुछ परीक्षार्थी अपने निजी वाहनों में आए और वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा कर दिया। इससे आम वाहन चालकों ने परेशनी झेली और कुछ स्थानों पर जाम जैसे हालात बने। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वाहनों को हटवाकर समय पर व्यवस्था बहाल की। इसके बाद भी हर आधे में एक बार जाम लगने लगा। नकल रहित परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा भी उचित मिली।

फतेहाबाद में परीक्षा में शामिल होने जा रही महिला हादसे में घायल

परीक्षा  में शामिल होने के लिए आ रही एक महिला परीक्षार्थी का रास्ते में अचानक सड़क हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस की डायल 112 टीम ने घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया।  महिला परीक्षार्थी को प्राथमिक उपचार दिलवाने के बाद, पुलिस टीम ने समय की गंभीरता को समझते हुए बिना किसी देरी के उसे परीक्षा केंद्र बाल वाटिका पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद तक पहुंचाया, जिससे वह समय पर परीक्षा में बैठ सकी।

डॉयल 112 की टीम हुई मददगार साबित, करनाल से महिला परीक्षार्थी को लेकर कुरुक्षेत्र पहुंची

सोनीपत की रहने वाली एक महिला परीक्षार्थी के लिए डॉयल 112 की टीम मददगार साबित हुई। किसी तरह परीक्षार्थी आंचल अपने परिजन रमेश के साथ करनाल पहुंची, जहां उन्होंने परीक्षा का समय नजदीक देख डॉयल 112 पर सहायता की मांग की। तत्काल ही पुलिस की टीम आंचल व उसके परिजन को लेकर कुरुक्षेत्र बस अड्डे पर पहुंची, जहां पहले से ही तैनात कुरुक्षेत्र की पुलिस टीम ने उसे तत्काल सेक्टर 13 स्थित अग्रसेन पब्लिक स्कूल में बने केंद्र तक पहुंचा दिया। महज दो मिनट पहले केंद्र पर पहुंची आंचल की न केवल परीक्षा छूटने की चिंता दूर हुई बल्कि चेहरे पर खुशी छा गई। पिता रमेश पुलिसकर्मियों का आभार जताते रहे।

सोनीपत में सीईटी की परीक्षा देने आ रही महिला परिवार सहित घायल

सीईटी की परीक्षा देने आ रही एक महिला परिवार सहित सड़क हादसे का शिकार हो गई।  खरखौदा से सोनीपत के बीच ड्रेन नंबर आठ के पास हुए सड़क हादसे में खुद परीक्षार्थी अंजना, उसकी बेटी याश्विन व देवर सिद्धार्थ घायल हो गए, वहीं पति प्रदीप को भी हल्की चोट आई है। घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंजना रेवाड़ी के गांव बडावास की रहने वाली है, जोकि अपनी बेटी आश्विन, पति प्रदीप व देवर सिद्धार्थ के साथ गांव से सोनीपत  सीईटी की परीक्षा देने के लिए आ रही थी। खरखौदा से सोनीपत मार्ग पर ड्रेन नंबर आठ के पास उनकी आई-10 कार के आगे चल रहे ट्रक द्वारा अचानक से ब्रेक लगा दिए जाने से कार चला रहे प्रदीप ने कट मारा तो कार का संतुलन बिगड़ गया। कार साइड में लगी रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस लेन पर जाकर पलट गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अंजना, याश्विन व सिद्धार्थ को पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले चरण की परीक्षा खत्म

सीईटी के पहले चरण की परीक्षा खत्म हो गई है। अब दो बजे दूसरे चरण की परीक्षा होगी।

पेेपर आसान था

फतेहाबाद में परीक्षा देने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थी बोले पेपर आसान था, बायोमीट्रिक को लेकर दिक्कत आई

सीएम ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

सीईटी परीक्षा 2025 पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज प्रथम सत्र के पेपर का समापन हुआ है...कल भी पेपर है। मैं सभी छात्रों को शुभकामनाएं देता हूं...मैं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की भी कामना करता हूं कि वो इस CET के माध्यम से आगे बढ़ेंगे..."

आयोग ने परीक्षा के प्रश्नों की समीक्षा पर लगाई पाबंदी 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी की परीक्षा को लेकर एक बार फिर से स्पष्ट किया है कि पहले सत्र में आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्र की समीक्षा करना या फिर सोशल मीडिया पर डालना बैन है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एक बार फिर से परीक्षार्थियों से लेकर और अन्य सभी से अनुरोध किया है की परीक्षा में आए प्रश्नों की समीक्षा और प्रश्न पत्र को सोशल मीडिया पर ना डालें।
हिम्मत सिंह ने लिखा-सभी सोशल मीडिया यूजर्स ध्यान दे, जैसा कि पहले भी नोटिस ले माध्यम से अवगत कराया गया है और एक बार पुनः अवगत कराया जाता है कि सीईटी 2025 ग्रुप सी परीक्षा के चारों शिफ्ट संपन्न होने से पूर्व किसी भी प्रकार का प्रश्न पत्र विश्लेषण न करें। यदि भी किसी यूजर द्वारा किसी भी सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र विश्लेषण करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी ।

सवा तीन बजे से शुरू होगी दूसरे चरण की परीक्षा

सीईटी के लिए सुबह के सत्र की परीक्षा आयोजित हो चुकी है। परीक्षा को लेकर शाम वाली पाली के लिए परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंच रहे हैं। शाम की परीक्षा शाम सवा 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसलिए दोपहर 12.45 से दोपहर 2:30 तक परीक्षार्थियों को एंट्री मिलेगी। सुबह के सत्र में 100 अंकों की परीक्षा आयोजित हुई।

 

दूसरे चरण की परीक्षा शुरू

सीईटी के दूसरे चरण की परीक्षा शुरू हो गई है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीईटी एग्जाम सेंटरों का लिया जायजा

CET एग्जाम सेंटरों का केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत में सीईटी एग्जाम सेंटरों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के अभिभावकों से बातचीत की। केंद्रीय मंत्री प्रदेश सरकार की तरफ से की गई व्यवस्थाओं से खुश नजर आए। 
विज्ञापन

सीईटी एग्जाम के दूसरे सेशन की परीक्षा हुई समाप्त

सीईटी एग्जाम के दूसरे सेशन की परीक्षा समाप्त हो गई है। पहला सेशन सुबह 10:00 बजे से 11:45 तक था। वहीं, दूसरे सेशन का एग्जाम दोपहर सवा तीन बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें