फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chd-Punjab Big News: मोगा फायरिंग केस में पांच आरोपी गिरफ्तार, केसी वेणुगोपाल पहुंचे चंडीगढ़

Mon, 26 Oct 2026 04:36 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार



राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल चंडीगढ़ पहुंच गए। कोटकपूरा लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। मोगा फायरिंग मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार। चंडीगढ़-पंजाब बड़ी खबरें 
 
विज्ञापन
पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल पहुंचे चंडीगढ़

विज्ञापन

राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे। वेणुगोपाल पंजाब कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह और नेता विपक्ष प्रताप बाजवा भी मौजूद हैं। वेणुगोपाल ने कहा आज पूरा दिन हम पंजाब के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेताओं से अलग-अलग बैठक होगी और फीडबैक लिया जाएगा। वेणुगोपाल ने दावा किया कि पंजाब में हम सरकार बनाने जा रहे हैं। पंजाब में सरकार बनाकर खराब कानून-व्यवस्था को सुधारा।

Trending Videos

कोटकपूरा लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार 
कोटकपूरा रोड से पांच दिन पहले फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े सवा चार लाख रुपये की नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए कंपनी के ही एक डिलीवरी बॉय ने साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई करीब पूरी रकम बरामद करने का दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर 
 

मोगा फायरिंग मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घायल सोमनाथ जिंदल के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 

कोटकपूरा में हथियार मिलने से हड़कंप
कोटकपूरा में जैतो बठिंडा बाईपास के पास एके-47 राइफल के तीन मैगजीन और 82 कारतूस मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कारतूस लावारिस हालत में मिले हैं और उन पर पुरानी तारीखें अंकित होने के कारण इनके आतंकवाद के काले दौर से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इनके वास्तविक स्रोत और यहां पहुंचने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

चंडीगढ़ में देर रात हल्की बूंदाबांदी 
चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में देर रात को हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम के करवट लेने से तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है जिससे ठंडक बढ़ गई है। शनिवार देर शाम को चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और शिवालिक की पहाड़ियों से सटे इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली जिससे ठंडक और बढ़ गई। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें