चंडीगढ़। हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए वीरवार देर रात प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबलिंक cet2025groupc.hryssc.com पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
हिम्मत सिंह ने के अनुसार, अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र की प्रक्रिया शुरू कर दी है, कोई भी अभ्यर्थी आयोग की तरफ से जारी लिंक पर पहुंचकर प्रवेश पत्र पा सकता है। सीईटी की परीक्षा में करीब 13.48 लाख अभ्यर्थी करीब 1500 परीक्षा सेंटरों पर परीक्षा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक नोटिस लिंक hssc.gov.in/publicnotice भी दिया है। इस पर क्लिक करके परीक्षा के संबंधित हर अपडेट मिलती रहेगी। ब्यूरो