फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत समेत पूरे प्रदेश में हुए सफाई घोटाले की सीबीआई करे जांच : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा की सरकार पर सफाई घोटाला का आरोप लगाया है। हुड्डा ने एक आरटीआई (सूचना का अधिकार) का हवाला देते हुए पानीपत में सफाई के नाम पर घोटाला होने का दावा किया है। उन्होंने मांग की है कि इस सफाई घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जाए।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भाजपा ने फिर से ताबड़तोड़ घोटालों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। शराब, खनन, भर्ती, फसल बीमा, सहकारिता, अमृत योजना जैसे घोटाले हो चुके हैं। अब पानीपत में भी इसी तरह का घोटाला सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा का आरोप है कि नगर निगम पानीपत ने 13 मई 2022 को गलियों व सड़कों की सफाई के लिए चारों जोन का ठेका 84.08 करोड़ रुपये सालाना में दिया था। इस ठेके की अवधि दो वर्ष के लिए थी, इसलिए इन सफाई के ठेकों की कार्य अवधि 13 मई 2024 को समाप्त होनी तय थी। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद टेंडर करने के बजाय संबंधित ठेके की अवधि ही 30 जून तक बढ़ा दी। हुड्डा का आरोप है कि यहां नए टेंडर के बजाय गुपचुप तरीके से दोनों निजी कंपनियों के रेट में भी 84 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी गई। हुड्डा ने जांच की मांग करते हुए कहा कि विधानसभा की सब कमेटी इन कंपनियों की गतिविधियों को गलत बता चुकी हैं, लेकिन पानीपत में ठेके की अवधि 31 दिसंबर 2025 कर दी गई। हुड्डा ने कैथल, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित प्रदेश के कई जिलों में इस तरह की गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें